
मोहम्मद दीपक के समर्थन में उतरे लोग…
उत्तराखंड। कोटद्वार में मुस्लिम व्यक्ति की दुकान का नाम बाबा होने के चलते बजरंग दल के लोगों द्वारा इस नाम को हटाने का अल्टीमेटम दिया जा रहा था इसी बीच वहां दीपक से ‘मो. दीपक’ बनकर एक ऐसा युवा सामने आया जिसने बजरंग दल को ऐसा करने से रोका । जिसके बाद बजरंग दल द्वारा दीपक के खिलाफ तहरीर दी गई है। जिसके बाद दीपक के समर्थन में बड़ी संख्या में लोग सामने आ रहे हैं।
सोशल मीडिया पर इस मामले को लेकर तीखी बहस देखने को मिल रही है। जहां एक ओर कई लोग युवक के विरोध में टिप्पणियां कर रहे हैं, वहीं दूसरी ओर बड़ी संख्या में लोग उसके समर्थन में खुलकर सामने आ रहे हैं।
दीपक के समर्थन में खास तौर पर मुस्लिम समुदाय के लोग सोशल मीडिया के माध्यम से अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त कर रहे हैं, साथ ही कई हिंदू युवक भी उसके समर्थन में आवाज उठा रहे हैं। समर्थकों का कहना है कि दीपक ने जो कदम उठाया, वह धर्म से ऊपर उठकर इंसानियत की मिसाल है।
समर्थन करने वालों का स्पष्ट कहना है कि
“इंसानियत से बड़ा कोई धर्म नहीं होता।”
उनके अनुसार, संकट के समय दोस्त का साथ देना और नफरत के बजाय भाईचारे का संदेश देना समाज के लिए एक सकारात्मक उदाहरण है।



