22 Feb 2026, Sun

विधायक के आवास पर प्रशासन का नोटिस, 15 दिन में ध्वस्तीकरण के आदेश

खबर शेयर करें-

 


विधायक के आवास पर प्रशासन का नोटिस, 15 दिन में ध्वस्तीकरण के आदेश

 

प्रशासन ने एक बड़े कदम उठाते हुए विधायक के आवास को अवैध निर्माण घोषित किया है। संबंधित विभाग द्वारा विधायक के घर पर नोटिस चस्पा करते हुए 15 दिनों के भीतर ध्वस्तीकरण के आदेश जारी किए गए हैं।

प्रशासन का कहना है कि जांच के दौरान यह सामने आया कि विधायक का आवास तय मानकों और स्वीकृत नक्शे के अनुरूप नहीं है, जिस कारण इसे अवैध श्रेणी में रखा गया है। नोटिस में स्पष्ट किया गया है कि यदि निर्धारित समय सीमा के भीतर स्वयं निर्माण नहीं हटाया गया, तो प्रशासन द्वारा कार्रवाई करते हुए भवन को ध्वस्त किया जाएगा।

इस कार्रवाई के बाद राजनीतिक हलकों में हलचल तेज हो गई है। वहीं विधायक की ओर से अब तक इस मामले में कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

प्रशासन का कहना है कि नियम कानून सभी के लिए समान हैं और अवैध निर्माण के खिलाफ कार्रवाई आगे भी जारी