21 Feb 2026, Sat

STF की बड़ी कार्रवाई.किच्छा में 3.10 करोड़ की हेरोइन पकड़ी.कुमाऊं का बड़ा सप्लायर गिरफ्तार

खबर शेयर करें-

STF की बड़ी कार्रवाई.किच्छा में 3.10 करोड़ की हेरोइन पकड़ी.कुमाऊं का बड़ा सप्लायर गिरफ्तार

 

 

देहरादून/रुद्रपुर : उत्तराखंड को नशा मुक्त बनाने के अभियान में STF को एक और बड़ी कामयाबी मिली है। एंटी नार्कोटिक्स कुमाऊं यूनिट ने किच्छा पुलिस के साथ संयुक्त कार्रवाई करते हुए 1 किलो 33 ग्राम हेरोइन के साथ एक कुख्यात तस्कर को गिरफ्तार किया है। बरामद हेरोइन की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 3 करोड़ 10 लाख रुपये आंकी गई है।

 

यह कार्रवाई थाना किच्छा के आजाद नगर चौकी क्षेत्र में की गई। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान सहनवाज उर्फ मामू (36 वर्ष) निवासी बहेड़ी, जनपद बरेली के रूप में हुई है। STF के अनुसार सहनवाज कुमाऊं क्षेत्र में हेरोइन का बड़ा सप्लायर माना जाता था और उसकी सप्लाई की गई हेरोइन उच्च शुद्धता की होने के कारण ड्रग पैडलरों में खास मांग थी।

 

पूछताछ में सहनवाज ने बताया कि वह हेरोइन बरेली निवासी भइया नामक व्यक्ति से खरीदता था और इसे हरजिंदर नामक व्यक्ति को बेचने जा रहा था। अक्सर भइया की ओर से एक डिलीवरी एजेंट हेरोइन पहुंचाने आता था, जिसकी पहचान आरोपी ने फोटो के आधार पर की है।

 

STF एंटी नार्कोटिक्स यूनिट द्वारा भइया और उसके डिलीवरी एजेंट की तलाश तेज कर दी गई है। अधिकारियों का मानना है कि सहनवाज की गिरफ्तारी से कुमाऊं क्षेत्र में हेरोइन सप्लाई नेटवर्क को बड़ा झटका लगेगा।

 

अभियुक्त का विवरण

नाम: सहनवाज पुत्र इस्तेखार (36)

निवासी: बहेड़ी (बरेली

 

STF एंटी नार्कोटिक्स टीम

.निरीक्षक पावन स्वरुप, उप निरीक्षक विनोद चंद्र जोशी, आरक्षी वीरेंद्र चौहान, इसरार अहमद

 

किच्छा पुलिस टीम

. निरीक्षक प्रकाश दानू, उप निरीक्षक पवन जोशी, आरक्षी उमेश सिंह, उमेद गिरी