
बिग ब्रेकिंग–: देहरादून गोलीकांड में मृतक की मां समेत तीन पर मुकदमा दर्ज।
खबर सार–: देहरादून के तिब्बती मार्केट के पास अर्जुन शर्मा की दिनदहाड़े हत्या मामले में अब केस ने निर्णायक मोड़ ले लिया है। मृतक की पत्नी अभिलाषा शर्मा ने अपनी सास बीना शर्मा सहित 03 अन्य लोगों पर अपने पति की हत्या कराने का गंभीर शक जताया है। इस प्रार्थना पत्र के आधार पर कोतवाली डालनवाला में संबंधित धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर लिया गया है। आरोपियों में देहरादून के इसके मेमोरियल हॉस्पिटल के संचालक अजय खन्ना का नाम भी शामिल है।
पुलिस को दिए गए लिखित प्रार्थना पत्र में अभिलाषा शर्मा ने आरोप लगाया है कि उनकी सास बीना शर्मा, विनोद उनियाल, संगीता उनियाल पत्नी विनोद उनियाल और डॉ. अजय खन्ना (एस. के. मेमोरियल हॉस्पिटल) के बीच पैसों के लेन-देन का विवाद चल रहा था। इसी आर्थिक लेन-देन को लेकर उनके पति अर्जुन शर्मा ने विरोध किया था, जिसके चलते अर्जुन का अपनी मां के साथ गंभीर विवाद चल रहा था। इस विवाद को लेकर मामला न्यायालय में भी लंबित था।
“पैसे के विवाद में हत्या कराई गई”, पत्नी का सीधा आरोप अभिलाषा शर्मा ने अपने प्रार्थना पत्र में स्पष्ट रूप से आशंका जताई है कि इसी विवाद के चलते इन सभी व्यक्तियों द्वारा मिलकर उनके पति अर्जुन शर्मा की हत्या कराई गई है। यानी अब मामला केवल अज्ञात हमलावरों तक सीमित नहीं रहा, बल्कि कथित साजिश (कॉन्ट्रैक्ट किलिंग एंगल) की दिशा में बढ़ता दिखाई दे रहा है।



