21 Feb 2026, Sat

पत्नी-बेटे की गोली मारकर हत्या की, कमरे का लगाया ताला,फिर ट्रेन के आगे कूदकर दी जान

खबर शेयर करें-

रिटायर फौजी ने पत्नी-बेटे की गोली मारकर हत्या की, कमरे का लगाया ताला,फिर ट्रेन के आगे कूदकर दी जान

 

 

 

दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है। एक सेवानिवृत्त फौजी ने अपनी पत्नी, बेटे को गोली मार दी। इसके बाद खुद रेलवे ट्रैक पर जाकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है

 

मामला उत्तर प्रदेश के कानपुर के सेन पश्चिम पारा थाना क्षेत्र के तुलसियापुर गांव में सोमवार सुबह दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। सेवानिवृत्त फौजी 55 वर्षीय चेतराम पासवान ने अपनी 45 वर्षीय पत्नी सुनीता और 16 वर्षीय बेटे दीप को घर के अंदर गोली मारकर हत्या कर दी। इसके बाद घर के मुख्य गेट पर बाहर से ताला डालकर करीब तीन किलोमीटर दूर कठोंगर गांव के पास भाऊ रेलवे ट्रैक पर पहुंचा और ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली।मालगाड़ी के चालक ने सुबह 5:55 बजे आरपीएफ को शव ट्रैक पर पड़े होने की सूचना दी थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू की तो पास में एक बाइक मिली। बाइक का नंबर हंसपुरम स्थित आवास विकास कॉलोनी के पते पर दर्ज था। इसके आधार पर पुलिस घर पहुंची, जहां अंदर पत्नी और बेटे के शव पड़े मिले।

 

पुलिस के अनुसार, आरोपी रिटायर फौजी ने अपने घर के अंदर ही इस खौफनाक वारदात को अंजाम दिया। उसने पहले अपनी पत्नी को गोली मारी और फिर अपने नाबालिग बेटे को निशाना बनाया। गोली लगने से दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के समय घर में और कोई सदस्य मौजूद नहीं था। पड़ोसियों को जब गोली चलने की आवाज सुनाई दी तो उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची तो घर के अंदर पत्नी और बेटे के शव पड़े मिले, जबकि आरोपी वहां मौजूद नहीं था।

 

पुलिस के अनुसार घटना में डबल बैरल बंदूक का प्रयोग किया गया। पत्नी को एक गोली और बेटे को दो गोली मारी गई। एक कारतूस बंदूक में फंसा मिला। पुलिस का अनुमान है कि पत्नी और बेटे की हत्या तड़के तीन से चार बजे के बीच की गई।अंदाजा लग रहा है कि रिटायर्ड फौजी का पत्नी व बच्चों से घरेलू विवाद हुआ होगा। इसके बाद उसने यह कदम उठाया है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है. पुलिस साक्ष्य इकट्ठा कर रही हैं।