
पत्रकारों की एकजुटता ने दिखाया दम,रुपेश के खिलाफ बयानबाजी करने वालों पर होगा एक्शन, रुद्रपुर में बैठक के बाद एसएसपी से मिले पत्रकार।
रुद्रपुर में पत्रकारों की बड़ी बैठक पर एकजुट के साथ वरिष्ठ पत्रकार रुपेश सिंह के अभद्रतापूर्ण टिप्पणी बयानबाजी लिखने वालों की कड़े शब्दों में निंदा की गई। बैठक काशीपुर के पत्रकार हिमांशु ठाकुर के दर्ज मुकदमे को भी गलत ठहराया गया।बैठक के बाद पत्रकारों ने दोनों मुद्दों को लेकर एसएसपी मणिकांत मिश्रा से मुलाकात कर पूरी साझा की। एसएसपी ने दोनों ही मामले में पत्रकारों का पूरा साथ देने का भरोसा दिया है।
गुरुवार को सिटी में आयोजित बैठक में रुद्रपुर के साथ ही बाजपुर, गदरपुर,दिनेशपुर , किच्छा समेत अन्य जगहों के सैंकड़ों पत्रकार शामिल हुए।सभी पत्रकारों ने साफ किया हमारी गुटबाजी की बजह से परेशानियां खड़ी हो रही, कोई भी पत्रकारों कै धमकाने, अपशब्दों का इस्तेमाल करने लगता है। अनसुनी आवाज के वरिष्ठ पत्रकार के द्वारा जनहित में चलाई गई खबर पर कुछ लोगों द्वारा गलत टिप्पणी की गई है। जो किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं की जायेगी। सभी पत्रकारों ने इसकी कड़े शब्दों में निंदा भी। बैठक में काशीपुर के पत्रकार हिमांशु ठाकुर पर दर्ज हुए मुकदमे को लेकर भी विशेष चर्चा की गई। वक्ताओं का कहना था का जिस आडियो को साक्ष्य बनाया गया है, उसमें कहीं भी पत्रकार वैसे मांगता नजर नहीं आ रहा। इस मामले में पुलिस को पहले जांच करनी चाहिए थी।
बैठक के बाद सभी पत्रकार एसएसपी आवास पहुंचे, जहां पर एसएसपी ने पत्रकारों की बात गंभीरता से सुनने के बाद दोनों ही मामलों में उचित कार्रवाई का भरोसा दिया।
इस दौरान आकाश आहूजा,रुपेश कुमार सिंह, कंचन वर्मा,भरत शाह,पूरन रावत,अजय जोशी,नरेन्द्र राठौर,सौरभ गंगवार,अर्जुन कुमार,राजकुमार शर्मा,अनुज सक्सेना, सुरेन्द्र गिरधर,अमन सिंह,रवि कुमार,नागेंद्र सिंह, नवल किशोर, राजीव चावला,मनीष बाबा, महेंद्र मौर्या, कश्मीर सिंह रावत,दीपक शर्मा,शुभम बत्रा समेत तमाम पत्रकार मौजूद थे।



