21 Feb 2026, Sat

कुमाऊं विश्वविद्यालय अंतर महाविद्यालय वुडबॉल पुरुष प्रतियोगिता 2025 26 का शुभारंभ.

खबर शेयर करें-

कुमाऊं विश्वविद्यालय अंतर महाविद्यालय वुडबॉल पुरुष प्रतियोगिता 2025 26 का शुभारंभ.

कुमाऊं विश्वविद्यालय अंतर महाविद्यालय वुडबॉल पुरुष प्रतियोगिता 2025-26 का आयोजन यूनिटी लॉ कॉलेज रुद्रपुर के द्वारा राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय रुद्रपुर के क्रीड़ा प्रांगण में कराया गया. डॉ नागेंद्र शर्मा ने बताया उक्त प्रतियोगिता में कुमाऊं विश्वविद्यालय के राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय रुद्रपुर,राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय हल्द्वानी,राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय हल्दुचौड,राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय खटीमा,डी.एस.बी परिसर नैनीताल, यूनिटी ला कॉलेज तथा आई.एम.टी.कॉलेज काशीपुर महाविद्यालयों की पुरुष वर्ग की टीमों ने प्रतिभाग किया. उक्त प्रतियोगिता का शुभारंभ पूर्व प्राचार्य प्रोफेसर डी.डी.जोशी तथा यूनिटी लॉ कॉलेज के प्राचार्य डॉक्टर कुंदन राठौर के द्वारा किया गया. उक्त प्रतियोगिता में टीम,सिंगल तथा डबल्स इवेंट में प्रतिभागियों द्वारा प्रतिभा किया गया. उक्त प्रतियोगिता के टीम इवेंट में रुद्रपुर प्रथम तथा डी.एस.बी परिसर नैनीताल दूसरे स्थान पर रही.सिंगल इवेंट में हल्द्वानी प्रथम तथा नैनीताल दूसरे स्थान पर रही तथा डबल्स इवेंट में आई.एम.टी.कॉलेज काशीपुर प्रथम तथा राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय हल्दुचौड़ दूसरे स्थान पर रही. इस प्रतियोगिता में ओवर ऑल राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय रुद्रपुर विजेता तथा डी.एस.बी.परिसर नैनीताल उपविजेता रहीं. उक्त प्रतियोगिता में निर्णायक के रूप में लोकेश पांडे योगेश पाण्डेय,प्रगति दुमका तथा श्वेता भाकुनी रहे. प्रतियोगिता का समापन राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय रुद्रपुर के प्राचार्य प्रोफेसर ए.एन.सिंह तथा क्रीड़ा अधिकारी कुमाऊं विश्वविद्यालय डॉ. संतोष कुमार द्वारा विजेता तथा उप विजेता खिलाड़ियों को मेडल तथा ट्रॉफी देकर किया गया. क्रीड़ा अधिकारी कुमाऊं विश्वविद्यालय डॉक्टर संतोष कुमार द्वारा बताया गया कि उक्त प्रतियोगिता से टीम का चयन कर लिया गया है जो आगामी 23 से 27 फरवरी 2026 तक आयोजित अखिल भारतीय अंतर विश्वविद्यालय वुडबॉल प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने मध्यांचल यूनिवर्सिटी भोपाल जाएगी. उक्त अवसर पर डॉ. राजेश कुमार,डॉ.सुरेंद्र सिंह, डॉ दीपक गुप्ता डॉ.सर्वजीत डॉ.उमेश जोशी,डॉ.पवन कुमार,अनीता बोरा तथा छात्र संघ से अध्यक्ष रजत सिंह बिष्ट तथा उपाध्यक्ष चेतन भट्ट आदि उपस्थित रहे.