22 Feb 2026, Sun

बागेश्वर के लाल हवलदार गजेंद्र सिंह गढ़िया शहीद

खबर शेयर करें-

बागेश्वर के लाल हवलदार गजेंद्र सिंह गढ़िया शहीद, पूरे सैन्य सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार

 

 

बागेश्वर जिले के निवासी हवलदार गजेंद्र सिंह गढ़िया सोमवार 19 जनवरी को जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में आतंकियों से मुठभेड़ के दौरान वीरता से लड़ते हुए शहीद हो गए। देश की रक्षा करते हुए उन्होंने सर्वोच्च बलिदान दिया।

 

मंगलवार को शहीद हवलदार गजेंद्र सिंह गढ़िया का पार्थिव शरीर उनके पैतृक गांव गैंनाड़, बागेश्वर लाया गया। जैसे ही शहीद का पार्थिव शरीर गांव पहुंचा, पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। ग्रामीणों, परिजनों और स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने नम आंखों से अपने वीर सपूत को अंतिम विदाई दी।

 

शहीद का अंतिम संस्कार पूरे सैन्य सम्मान के साथ किया गया। इस दौरान “भारत माता की जय” और “शहीद गजेंद्र सिंह अमर रहें” के नारों से पूरा वातावरण गूंज उठा। सेना के जवानों ने गार्ड ऑफ ऑनर देकर अपने साथी को सलामी दी।

 

हवलदार गजेंद्र सिंह गढ़िया की शहादत पर पूरे जिले को गर्व है। उनका बलिदान देश हमेशा याद रखेगा।