21 Feb 2026, Sat

उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय में ऑनलाइन प्रवेश की अंतिम तिथि बढ़ाई गयी

खबर शेयर करें-

उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय में ऑनलाइन प्रवेश की अंतिम तिथि बढ़ाई गयी, अभ्यर्थियों के लिए शानदार मौका

 

 

 

 

HALDWANI उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय ने अकादमिक सत्र जनवरी 2026 के लिए ऑनलाइन प्रवेश की अंतिम तिथि को विस्तारित कर 26 फरवरी 2026 कर दिया है। विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. नवीन चन्द्र लोहनी ज़ी ने कहा कि इच्छुक अभ्यर्थियों को अब निर्धारित तिथि तक विभिन्न स्नातक, स्नातकोत्तर, डिप्लोमा एवं प्रमाणपत्र पाठ्यक्रमों में ऑनलाइन माध्यम से प्रवेश लेने का अवसर मिलेगा।

 

उन्होंने ने अध्ययन केन्द्रों एवं विद्याशाखाओं को निर्देश दिये कि वे अपने-अपने क्षेत्र के शिक्षार्थियों का मार्गदर्शन करते हुए अधिक से अधिक विद्यार्थियों का प्रवेश सुनिश्चित करें। साथ ही वर्तमान में अध्ययनरत शिक्षार्थियों को भी आगामी सेमेस्टर/वर्ष में समय से प्रवेश लेने हेतु सूचित करने को कहा है।

 

विश्वविद्यालय प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि प्रवेश प्रक्रिया पूर्णतः ऑनलाइन माध्यम से संचालित की जा रही है, अतः अभ्यर्थी निर्धारित तिथि से पूर्व आवश्यक दस्तावेजों सहित आवेदन प्रक्रिया पूर्ण कर लें। प्रवेश से संबंधित विस्तृत जानकारी विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है। प्रवेश विवरणिका के लिए विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर उपलब्ध लिंक के माध्यम से जानकारी प्राप्त की जा सकती है।