
घर के नौकर पर आया मालकिन का दिल,आधी उम्र के युवक संग भाग गई 50 साल की महिला
एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। जहाँ एक 50 वर्षीय महिला अपने से आधी उम्र के 25 वर्षीय युवक के साथ फरार हो गई। बताया जा रहा है कि युवक महिला के घर पर पहाड़ का रहने वाला नौकर के रूप में काम करता था। महिला के लापता होने पर स्वजन ने उसकी तलाश शुरू की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। मामला पुलिस तक पहुंचा।
मामला मुरादाबाद के मझोला थाना क्षेत्र से मामला सामने आया है।
पीड़ित पति ने मझोला थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया है कि युवक उसकी पत्नी को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच तेज कर दी गई है और महिला की सुरक्षित बरामदगी उनकी प्राथमिकता है।
मोबाइल लोकेशन और डिजिटल सुरागों से तलाश
पुलिस टीम महिला के मोबाइल की आखिरी लोकेशन के आधार पर संभावित इलाकों को चिन्हित कर रही है। हालांकि, महिला का फोन फिलहाल स्विच ऑफ बताया जा रहा है, जिससे जांच में कुछ अड़चनें आ रही हैं। इसके बावजूद साइबर टीम की मदद से कॉल डिटेल और अन्य तकनीकी इनपुट जुटाए जा रहे हैं, ताकि दोनों की
गतिविधियों का पता लगाया जा सके।
इलाके और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, जिससे यह पता चल सके कि दोनों किस दिशा में और किस साधन से रवाना हुए। मझोला इंस्पेक्टर रविन्द्र सिंह के अनुसार, पुलिस की कई टीमें संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं और जल्द ही युवक को हिरासत में लेकर महिला को बरामद करने की कोशिशें जारी



