21 Feb 2026, Sat

ऑपरेशन कालनेमि: हरिद्वार पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 11 ढोंगी गिरफ्तार

खबर शेयर करें-

ऑपरेशन कालनेमि: हरिद्वार पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 11 ढोंगी गिरफ्तार

 

हरिद्वार : मुख्यमंत्री उत्तराखंड के निर्देश पर प्रदेशभर में चलाए जा रहे ऑपरेशन कालनेमि के तहत रानीपुर कोतवाली पुलिस ने गुरुवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए 11 संदिग्ध व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि ये लोग धार्मिक पहचान की आड़ में लोगों को गुमराह कर रहे थे और बिना किसी वैध पहचान पत्र के रह रहे थे।

 

पुलिस ने शिवालिक नगर, गैस प्लांट क्षेत्र एवं आसपास के इलाकों में सघन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान कई ऐसे व्यक्ति मिले, जो स्वयं को साधु-संत अथवा धार्मिक व्यक्ति बताकर आमजन को भ्रमित कर रहे थे। पूछताछ के दौरान कोई भी आरोपी अपनी पहचान से संबंधित वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। पुलिस ने सभी आरोपियों को धारा 172 BNSS के तहत गिरफ्तार कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

 

– गिरफ्तार आरोपी –

 

. शिवम नाथ (38), ग्राम शोसीपुरा, थाना पथरी

 

. वंश नाथ (18), ग्राम घोसीपुरा, थाना पथरी

 

. गुलमति (20), ग्राम गेहसुपुरा, थाना पथरी

 

. जैनद्दीन (26), मूल निवासी असम, वर्तमान पता शिवालिक नगर

 

. नूर मोहम्मद (52), अहबाब नगर, ज्वालापुर

 

. भाषण अली (29), मूल निवासी असम, वर्तमान पता शिवालिक नगर

 

. भावेश (33), पश्चिम मेदिनीपुर, कोलकाता

 

. हनीप (41), मूल निवासी असम, वर्तमान पता ब्रह्मपुरी, सिडकुल

 

. शेर अली (36), मूल निवासी असम, वर्तमान पता ब्रह्मपुरी, सिडकुल

 

. बोनी इसराईल (54), मूल निवासी असम, वर्तमान पता ब्रह्मपुरी, सिडकुल.

 

अब्बू कलाम (40), मूल निवासी असम

 

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, ऑपरेशन कालनेमि के तहत ऐसे तत्वों पर कड़ी नजर रखी जा रही है जो धार्मिक पहचान का दुरुपयोग कर आम लोगों को धोखा देते हैं। अभियान आगे भी जारी रहेगा और इस तरह की गतिविधियों में संलिप्त लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।