21 Feb 2026, Sat

बॉडी रोकने के आरोपों पर पुलिस सख्त, चंदन अस्पताल पर कार्रवाई की तैयारी

खबर शेयर करें-

दो घंटे के इलाज का 80 हजार बिल! बॉडी रोकने के आरोपों पर पुलिस सख्त, चंदन अस्पताल पर कार्रवाई की तैयारी

 

हल्द्वानी। एक पहाड़ी महिला मरीज के साथ कथित अमानवीय व्यवहार का मामला सामने आने के बाद नैनीताल पुलिस हरकत में आ गई है। अल्मोड़ा से रेफर होकर हल्द्वानी लाई गई महिला की मौत के बाद निजी अस्पताल द्वारा दो घंटे के इलाज का 80 हजार रुपये का बिल थमाने और भुगतान के बावजूद शव न देने के आरोपों ने स्वास्थ्य व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी ने बताया कि बीती रात यह मामला उनके संज्ञान में आया, जब पीड़ित पक्ष के रिश्तेदारों ने पुलिस को सूचना दी। परिजनों ने बताया कि अल्मोड़ा निवासी सीमा नामक महिला पहले से अस्वस्थ थी और रेफर किए जाने के बाद सुशीला तिवारी अस्पताल हल्द्वानी लाई गई थी। इसके बाद उसे चंदन अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां मात्र दो घंटे के इलाज के बाद महिला को मृत घोषित कर दिया गया।