21 Feb 2026, Sat

ठंड से राहत या गर्मी की आहट?…मौसम विभाग का नया संकेत

खबर शेयर करें-

ठंड से राहत या गर्मी की आहट?…मौसम विभाग का नया संकेत

उत्तराखंड में मौसम एक बार फिर करवट लेने जा रहा है। पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव कमजोर पड़ने के साथ ही प्रदेश में तापमान बढ़ने के संकेत मिल रहे हैं। मौसम विभाग के अनुसार 12 फरवरी से प्रदेशभर में गर्मी के तेवर नजर आने लगेंगे, हालांकि पर्वतीय क्षेत्रों में चटक धूप खिलने से ठंड से कुछ राहत मिल सकती है।

मौसम विज्ञान केंद्र द्वारा जारी पूर्वानुमान के मुताबिक बुधवार को प्रदेशभर में ठंड से राहत या गर्मी की आहट?…मौसम विभाग का नया संकेत

उत्तराखंड में मौसम एक बार फिर करवट लेने जा रहा है। पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव कमजोर पड़ने के साथ ही प्रदेश में तापमान बढ़ने के संकेत मिल रहे हैं। मौसम विभाग के अनुसार 12 फरवरी से प्रदेशभर में गर्मी के तेवर नजर आने लगेंगे, हालांकि पर्वतीय क्षेत्रों में चटक धूप खिलने से ठंड से कुछ राहत मिल सकती है।

मौसम विज्ञान केंद्र द्वारा जारी पूर्वानुमान के मुताबिक बुधवार को प्रदेशभर में मौसम शुष्क बना रहेगा। मैदानी जिलों हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर के कुछ हिस्सों में सुबह के समय कोहरा छाए रहने की संभावना है, जिससे ठंड का असर महसूस होगा। हालांकि दिन में तेज धूप खिलने के आसार हैं।

विभाग का कहना है कि 12 से 15 फरवरी तक प्रदेशभर में मौसम शुष्क रहेगा। इस दौरान मैदान से लेकर पहाड़ तक तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जाएगी। मैदानी इलाकों में दिन के समय गर्मी का अहसास होगा, जबकि पर्वतीय क्षेत्रों में ठंड में कमी आएगी।

हालांकि 16 फरवरी को ऊंचाई वाले क्षेत्रों में मौसम फिर करवट ले सकता है। विभाग ने इन इलाकों में हल्की बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई है। शुष्क बना रहेगा। मैदानी जिलों हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर के कुछ हिस्सों में सुबह के समय कोहरा छाए रहने की संभावना है, जिससे ठंड का असर महसूस होगा। हालांकि दिन में तेज धूप खिलने के आसार हैं।

विभाग का कहना है कि 12 से 15 फरवरी तक प्रदेशभर में मौसम शुष्क रहेगा। इस दौरान मैदान से लेकर पहाड़ तक तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जाएगी। मैदानी इलाकों में दिन के समय गर्मी का अहसास होगा, जबकि पर्वतीय क्षेत्रों में ठंड में कमी आएगी।

हालांकि 16 फरवरी को ऊंचाई वाले क्षेत्रों में मौसम फिर करवट ले सकता है। विभाग ने इन इलाकों में हल्की बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई है।