20 Feb 2026, Fri

चाचा ने ही नाबालिग भतीजी को बनाया अपनी हवस शिकार

खबर शेयर करें-

उत्तराखंड में चाचा ने ही नाबालिग भतीजी को बनाया अपनी हवस शिकार

 

 

 

उत्तराखंड में दरिंदगी: नशीला पदार्थ पिलाकर एक ही गांव की दो महिलाओं से गैंगरेप, वीडियो वायरल कर किया ब्लैकमेल

 

टिहरी : टिहरी में एक दिल दहला देने वाली घटना ने पूरे इलाके को हिलाकर रख दिया है! आपको बता दें टिहरी जनपद के घनसाली थाना क्षेत्र के चमोल गांव से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक चाचा पर अपनी ही 14 साल की नाबालिग भतीजी से बलात्कार का संगीन आरोप लगा है। यह घटना रिश्तों की मर्यादा को कलंकित करने वाली है, जहां विश्वास की डोर टूट गई और एक मासूम की जिंदगी बर्बाद हो गई!

 

घनसाली थानाध्यक्ष अजय कुमार जाटव ने इस हैरान करने वाली घटना की पुष्टि करते हुए बताया, “पीड़िता की तहरीर पर बलात्कार के आरोप में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 65(1) और POCSO एक्ट की धारा 3/4 के तहत FIR दर्ज की गई है। आरोपी को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है!” थानाध्यक्ष ने आगे कहा कि पुलिस इस मामले की गहन जांच कर रही है और जल्द ही सभी तथ्यों को उजागर किया जाएगा।

 

पीड़िता के बयान के मुताबिक, शाम वह टॉर्च चार्ज करने अपने गांव के चाचा के घर में गई थी इसी दौरान मौके का फायदा उठाते हुए चाचा ने पहले छेड़छाड़ की और फिर उससे बलात्कार किया। इस घिनौने कृत्य के बाद पीड़िता रोती-बिलखती हुई खुद चौकी लाटा चिमियाला पहुंची, जहां उसकी शिकायत दर्ज की गई। पुलिस के द्वारा तुरंत एक्शन लेते हुए उसे स्थानीय बेलेश्वर अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल जांच के लिए जिला अस्पताल नई टिहरी भेजा गया।

 

अगले दिन बुधवार को मेडिकल जांच पूरी होने के बाद आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने इस जघन्य अपराध को गंभीरता से लेते हुए BNS धारा 65(1) और POCSO एक्ट की धारा 3/4 के तहत 14 दिनों की न्यायिक हिरासत का आदेश दिया। पुलिस का कहना है कि यह मामला रिश्तों में छिपे खतरे को उजागर करता है और समाज को जागरूक होने की जरूरत है।