22 Feb 2026, Sun

गैरसैंण में होगा उत्तराखंड विधानसभा का बजट सत्र 2026, तारीख का ऐलान अभी नहीं

खबर शेयर करें-

गैरसैंण में होगा उत्तराखंड विधानसभा का बजट सत्र 2026, तारीख का ऐलान अभी नहीं

 

 

देहरादून। उत्तराखंड में वर्ष 2026 के बजट सत्र की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। हालांकि सरकार की ओर से अभी तक बजट सत्र की तिथि की आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है, लेकिन सत्र के आयोजन स्थल को लेकर स्थिति स्पष्ट कर दी गई है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जानकारी दी है कि उत्तराखंड विधानसभा का आगामी बजट सत्र राज्य की ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण में आयोजित किया जाएगा। यह सत्र भराड़ीसैंण स्थित विधानसभा भवन में आहूत किया जाएगा।

सरकार के इस फैसले को गैरसैंण को ग्रीष्मकालीन राजधानी के रूप में सशक्त करने की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है। बजट सत्र के दौरान राज्य सरकार वित्तीय वर्ष 2026-27 का बजट पेश करेगी, जिस पर सदन में चर्चा होगी।