भाजयुमो प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य बने नीलकंठ राणा
प्रदेश अध्यक्ष विपुल मंडोली ने की प्रदेशभर में युवाओं के नामों की घोषणा

रुद्रपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट की सहमति एवं प्रदेश मोर्चा प्रभारी आदित्य चौहान से परामर्श के बाद भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष विपुल मंडोली ने प्रदेश कार्यकारिणी सदस्यों के नामों की घोषणा की है। प्रदेशभर से युवाओं को संगठन की प्रदेश कार्यकारिणी में जिम्मेदारी सौंपी गई है।

जनपद ऊधम सिंह नगर से नीलकंठ राणा, मयंक अग्रवाल और जितेंद्र चौहान को प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया है। वहीं काशीपुर से बिट्टू सिंह, अंकित शर्मा और प्राशीष बिश्नोई को जिम्मेदारी दी गई है।

नीलकंठ राणा वर्तमान में काशीपुर जिले के सह प्रभारी भी हैं, जिसके अंतर्गत काशीपुर, जसपुर, गदरपुर और बाजपुर विधानसभा क्षेत्र आते हैं। नई जिम्मेदारी मिलने पर राणा ने संगठन नेतृत्व का आभार जताया।
उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण होगी। वह पूरे जनपद में भ्रमण कर युवाओं को पार्टी की नीतियों से अवगत कराने के साथ ही सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आमजन तक पहुंचाने का कार्य करेंगे।
राणा को नई जिम्मेदारी मिलने पर जनपद के भाजपा नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने शुभकामनाएं दीं और उनके उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की।






