उत्तराखंड पुलिस में बड़ा फेरबदल, रिद्धिम अग्रवाल से कानून-व्यवस्था की जिम्मेदारी वापस

देहरादून। उत्तराखंड पुलिस मुख्यालय में शनिवार को जिम्मेदारियों में महत्वपूर्ण बदलाव किया गया। शासन के नए आदेश के तहत आईपीएस अधिकारी रिद्धिम अग्रवाल से कानून-व्यवस्था की जिम्मेदारी वापस ले ली गई है। अब यह महत्वपूर्ण दायित्व आईपीएस नीलेश आनंद भरणे को सौंपा गया है।

रिद्धिम अग्रवाल के पास फिलहाल CCTNS और SCRB से जुड़ी जिम्मेदारियां रहेंगी। वहीं नीलेश आनंद भरणे के पास पहले से साइबर, STF और ANTF सहित कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां हैं।

गौर करने वाली बात यह है कि कानून-व्यवस्था की जिम्मेदारी वापस लेने की वजह शासन की ओर से सार्वजनिक तौर पर स्पष्ट नहीं की गई है। ऐसे में इस प्रशासनिक बदलाव को लेकर चर्चाएं जरूर हैं, लेकिन किसी निष्कर्ष पर पहुंचना जल्दबाजी होगी।
संवाद News 9
भरोसे की पत्रकारिता, जनता की आवाज़






