20 Oct 2026, Tue

आक्रोशित ठुकराल ने अधिकारियों पर अपना गुस्सा निकाल कर अपने आक्रोश का इजहार किया।

खबर शेयर करें-

रुद्रपुर पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल के प्रयासों से दिल्ली रोड पर 4 वर्ष पूर्व निर्मित अनाज मंडी में रुद्रपुर गल्ला मंडी के आढ़तियों को अभी तक आढ़त दुकानों के ब्लॉक न मिलने से आक्रोशित ठुकराल ने अधिकारियों पर अपना गुस्सा निकाल कर अपने आक्रोश का इजहार किया।

 

ठुकराल ने बताया कि अपने विधायक के कार्यकाल में रुद्रपुर गल्ला मंडी तराई चैंबर मर्चेंट के कार्यालय का निर्माण उन्होंने कराया था, इसके लोकार्पण के दौरान आढ़तियों वह तराई चैंबर मर्चेंट के पदाधिकारीयो की मांग पर ठुकराल ने दिल्ली रोड पर आ. ना. झा. इंटर कॉलेज की 26 एकड़ भूमि का सरकार व शासन में हस्तांतरण कराकर कार्यदाई संस्था कृषि उत्पादन मंडी परिषद के माध्यम से 4 वर्ष पूर्व 118 डबल शटर दुकान का निर्माण कराया था।

ठुकराल ने कहा कि यह मंडी उत्तराखंड व उत्तर प्रदेश दोनों राज्यों के मध्य स्थित होने के कारण दोनों राज्यों के किसानों को उनकी उपज फसल का उचित प्रतिफल मिल सकेगा। उत्तराखंड सरकार को दुकानों का किराया व अन्य अनेक शुल्क मिलेगा। व राजस्व की वृद्धि होगी।

ठुकराल ने कहा कि रोज मंडी परिषद द्वारा सुविधा शुल्क की चर्चा आए दिन होती रहती है, जिससे जिम्मेदार नेताओं में अधिकारियों की बदनामी व चर्चा होती रहती है। इन चर्चाओं पर विराम लगाकर मंडी परिषद को अनाज मंडी के आढ़तियों को दुकानों का निशुल्क बिना सुविधा शुल्क के आवंटन पूर्ण पारदर्शिता से होना चाहिए।

ठुकराल ने कहा कि उपरोक्त संदर्भ में जिलाधिकारी, मंडी परिषद अध्यक्ष व प्रबंध निदेशक से वार्ता की जाएगी, फिर भी आढ़तियों को दुकान न मिलने पर मंडी परिषद के गेट पर धरना दिया जाएगा।

ठुकराल ने सरकार के स्थानीय प्रतिनिधि, जिलाधिकारी ,मंडी परिषद एमडी से मौके पर जाकर भ्रष्टाचार का निरीक्षण करने का आग्रह किया।

Advertisement
Advertisement
Advertisement