19 Oct 2026, Mon

उत्तराखंड में बाहरी छात्रों पर कड़ी नजर, एसएसपी बोले- यूपी एटीएस संपर्क करेगी तो पुलिस तैयार

खबर शेयर करें-

उत्तराखंड में बाहरी छात्रों पर कड़ी नजर, एसएसपी बोले- यूपी एटीएस संपर्क करेगी तो पुलिस तैयार

 

देहरादून। देहरादून एसएसपी अजय सिंह ने कहा कि दिल्ली ब्लास्ट की जांच के सिलसिले में यूपी एटीएस यदि दून पुलिस से संपर्क करती है तो वह बिलकुल तैयार हैं। जिले में हाई अलर्ट के साथ ही वह सभी कदम उठाए गए जिससे सुरक्षा सुनिश्चित हो।

संदिग्ध गतिविधियों की जांच के लिए औचक कार्रवाई भी की गई। इसके तहत शहर केमिकल विक्रेताओं के रिकॉर्ड की जांच की गई। साथ ही पुराने वाहनों की खरीद-फरोख्त करने वालों के लिए दिशा-निर्देश बनाने के आदेश दिए हैं।
हाई अलर्ट के बाद से बाहरी छात्रों का सत्यापन और निगरानी की जा रही है। यदि कोई संदिग्ध गतिविधि पाई गई तो फौरन एक्शन लेने का आदेश है हालांकि एसएसपी ने बताया कि अभी तक ब्लास्ट के सिलसिले में यूपी एटीएस ने दून पुलिस से संपर्क नहीं किया है।

यदि वह संपर्क करते हैं तो पुलिस उनकी सहायता के लिए तैयार है। यहां जमीनी स्तर पर सुरक्षा और जांच संबंधी कार्य किए गए हैं, जिनका ब्योरा भी तैयार है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement