
विधायक बेहड़ कार्यालय में इंदिरा गांधी जी की जयंती मनाई
दिनांक 19.11.2025 को भारत की प्रथम महिला प्रधानमंत्री स्वर्गीय इंदिरा गांधी जी की जयंती विधायक तिलक राज बेहड़ के आवास विकास स्थित कार्यालय में मनाई गयी, इस मौके पर विधायक तिलक राज बेहड़ ने अपने साथीयो व कार्यकर्ताओं के साथ उनके चित्रों पर मालार्पण किया व फूल अर्पित कर उनको याद किया |
पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी जी को याद करते हुए विधायक बेहड़ ने कहा कि श्रीमती इंदिरा गाँधी देश की प्रथम एवं एक मात्र महिला प्रधानमंत्री रही है और उनको उनकी प्रतिभा और राजनैतिक द्रडता के लिए विश्व राजनीती के इतिहास में हमेशा जानी जाती रहेंगी और देश की स्वाधीनता में उनका महत्वपूर्ण योगदान के लिए उन्हें हमेशा याद रखा जायेगा |
इस मौके पर सभी ने इंदिरा गांधी जी को याद किया और उनके पद चिन्हों पर चलने का प्रण लिया .
इस मौके पर नगर निवर्तमान पालिका अध्यक्ष दर्शन कोली, नगर अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी,राजेश प्रताप सिंह,, ओम प्रकाश दुआ,सुनीता कश्यप, लियाकत अंसारी,दलीप बिष्ट, छोटू कोली,अशोक मित्रा,सैदुल रहमान, फिरासत खान ,हरभजन सिंह,राम बाबू,शानू मालिक,जुनैद, आदि लोग उपस्थित रहे



