2 Mar 2026, Mon

स्कूल बस ने स्कूटी सवार महिला को रौंदा, मौत

खबर शेयर करें-

स्कूल बस ने स्कूटी सवार महिला को रौंदा, मौत

 

 

रुद्रपुर,गंगापुर मार्ग पर स्कूटी पर सवार होकर जा रही महिला को स्कूल बस ने टक्कर मारकर रौंद दिया। जिससे महिला बस की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे उपचार के लिए निजी चिकित्सालय ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। घटना की जानकारी मिलने पर ट्रांजिट कैम्प थाना पुलिस कर्मी घटनास्थल पर पहुंचे और उन्होंने ने मौजूद लोगों से घटना की जानकारी ली । बाद में चिकित्सालय में जाकर शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।

 

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बालाजी पुरम कालोनी तीन पानी डाम निवासी 35 वर्षीय अनीता चौरसिया पत्नी रामशरण फुलसुंगा में बच्चों को बस में बैठाकर स्कूटी से घर वापस लौट रही थी। मार्ग में दक्ष चौक से 100 मीटर फूलसुँगा की ओर जाते समय स्कूल बस चालक ने स्कूटी को जोर से टक्कर मार दी। जिससे स्कूटी सवार अनीता बस से कुचलकर गंभीर रूप से घायल हो गई। लोगों ने मामले की सूचना पुलिस को देकर गई अनीता को उपचार के लिए निजी चिकित्सालय पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बस चालक वाहन छोड़ मौके से फरार हो गया।

 

सूचना पर थाना प्रभारी निरीक्षक मोहन चन्द्र पाण्डे ने मय फोर्स के मौके पर पहुँचकर आस-पास मौजूद व्यक्तियों से उक्त घटना के बारे में पूछताछ की। पुलिस ने मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाऊस भिजवाया। साथ ही स्कूटी व बस को कब्जे में ले लिया।