3 Mar 2026, Tue

वोट चोर गद्दी छोड़ कांग्रेस की ऐतिहासिक महारैली 14 दिसंबर को

खबर शेयर करें-

वोट चोर गद्दी छोड़ कांग्रेस की ऐतिहासिक महारैली 14 दिसंबर को

 

उधम सिंह नगर।

जिला कांग्रेस कमेटी ने घोषणा की है कि 12 दिसंबर को  भव्य महारैली आयोजित की जाएगी। जिला कांग्रेस अध्यक्ष हिमांशु गाबा ने बताया कि यह रैली अब तक की सबसे बड़ी और ऐतिहासिक रैली साबित होगी।

 

हिमांशु गाबा के अनुसार, कांग्रेस इस रैली के माध्यम से भारतीय जनता पार्टी (BJP) की जनविरोधी नीतियों और कथित कुशासन को लेकर बड़ा राजनीतिक घेराव करेगी। उन्होंने कहा कि सरकार की लगातार विफलताओं, बढ़ती महंगाई, बेरोज़गारी और किसानों की समस्याओं को लेकर जनता में व्यापक असंतोष है, जिसे कांग्रेस इस रैली के मंच से मजबूती से उठाएगी।

 

जिला अध्यक्ष ने बताया कि रैली में प्रदेश भर से कांग्रेस कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों और आम नागरिकों के शामिल होने की उम्मीद है। पार्टी नेतृत्व का मानना है कि यह कार्यक्रम आगामी राजनीतिक दिशा को तय करने में निर्णायक भूमिका निभाएगा।

 

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने रैली को सफल बनाने के लिए तैयारियां तेज़ कर दी हैं और विभिन्न क्षेत्रों में जनसंपर्क अभियान भी चलाया जा रहा है