20 Oct 2026, Tue

विदेश भेजने के नाम पर थमा दिया फर्जी स्टडी वीजा और ठग लिए 29 लाख रुपए

खबर शेयर करें-

सक्रिय हैं कबूतरबाज: विदेश भेजने के नाम पर थमा दिया फर्जी स्टडी वीजा और ठग लिए 29 लाख रुपए

 

 

 

रुद्रपुर। भतीजे को कनाडा भेजने के नाम पर दिनेशपुर निवासी से 29.5 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। आरोप है कि यूपी के एक एजेंट दंपति ने कनाडा स्टडी वीजा दिलाने का झांसा देकर रकम ली और फर्जी वीजा व कूटरचित दस्तावेज सौंप दिए।

 

दिनेशपुर थाना क्षेत्र के नेताजी नगर निवासी रणधीर सिंह ने बताया कि 1 अप्रैल 2024 को एजेंट दंपति गुरबाज सिंह गिल और उसकी पत्नी मनदीप कौर निवासी राबाना घासी डंडिया न्यामतगंज, बिलासपुर जिला रामपुर से उनके रुद्रपुर स्थित कार्यालय में मुलाकात हुई। उन्हें भरोसा दिलाकर पहले तीन लाख नकद और बाद में अलग-अलग खातों में 23 लाख से अधिक रुपये ट्रांसफर कराए गए। 12 जनवरी 2025 को भतीजा कनाडा पहुंचा, जहां दस्तावेज फर्जी पाए जाने पर जुर्माना लगाकर उसे भारत वापस भेज दिया गया। टिकट आदि पर करीब तीन लाख रुपये का अतिरिक्त खर्च भी हुआ। रुपये वापस मांगने पर आरोपियों द्वारा गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने का आरोप है। पुलिस कार्रवाई न होने पर पीड़ित ने कोर्ट की शरण ली। कोर्ट के आदेश पर कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement