
पुलिस लाईन में प्राथमिकता से होंगे विकास कार्य: विकास शर्मा
मेयर ने एसएसपी मणिकांत मिश्रा के साथ पुलिस लाइन का किया निरीक्षण!!
शहर की कानून-व्यवस्था की रीढ़ माने जाने वाले पुलिस बल की सुविधाओं को लेकर महापौर विकास शर्मा ने संवेदनशील पहल करते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मणिकांत मिश्रा एवं अन्य पुलिस अधिकारियों के साथ पुलिस लाइन का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान महापौर ने पुलिस लाइन में नगर निगम की ओर से उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं की जानकारी ली और अधिकारियों से संवाद कर जमीनी स्तर की समस्याओं को विस्तार से समझा।
निरीक्षण के दौरान पुलिस अधिकारियों ने पुलिस लाइन परिसर से जुड़ी कई आवश्यक समस्याओं को महापौर के समक्ष रखा। इनमें पुलिस लाइन के ग्राउंड में स्थित स्टेज के सौंदर्यीकरण, पुलिसकर्मियों एवं उनके परिवारों की सामाजिक आवश्यकताओं के लिए बारात घर निर्माण सहित अन्य बुनियादी सुविधाओं से जुड़े मुद्दे प्रमुख रहे। महापौर विकास शर्मा ने इन सभी मांगों को गंभीरता से लेते हुए पुलिस लाइन में निवासरत कर्मियों के हित में कार्यों को शीघ्र पूरा कराने का आश्वासन दिया।
#उधमसिंहनगर #udhamsinghnagar #udhamsinghnagarpolice #rudrapur #rudrapurnews #rudrapurcity #rudraprayagnews #रुद्रपुर



