
विश्व अल्पसंख्यक दिवस के अवसर पर देहरादून स्थित हिमालयन सांस्कृतिक केंद्र, गढ़ी कैंट में अल्पसंख्यक आयोग की उपाध्यक्ष दर्जा राज्य मंत्री माननीय श्रीमती फरजाना बेगम जी की अध्यक्षता में आयोग द्वारा आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश के यशस्वी माननीय मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी ने मुख्य अतिथि के रूप में सहभागिता कर कार्यक्रम को गरिमामय बनाया।
इस अवसर पर माननीय मुख्यमंत्री जी द्वारा अल्पसंख्यक मेधावी छात्रों को दी जाने वाली छात्रवृत्ति/प्रोत्साहन राशि में वृद्धि की घोषणा की गई, जिससे विद्यार्थियों में उत्साह का वातावरण देखने को मिला।माननीय मुख्यमंत्री जी पुष्कर धामी जी अपने संबोधन के दौरान मुख्यमंत्री जी ने अल्पसंख्यक समुदाय के लिए संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का उल्लेख कर सरकार की संवेदनशील सोच और दृढ़ प्रतिबद्धता को स्पष्ट किया। धामी जी ने कहा उत्तराखंड सरकार अल्पसंख्यक समाज के शिक्षा, रोजगार, स्वास्थ्य एवं सामाजिक सशक्तिकरण के क्षेत्र में निरंतर प्रभावी कार्य कर रही है,
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए माननीय उपाध्यक्ष श्रीमती फरजाना बेगम जी ने माननीय मुख्यमंत्री जी द्वारा लाए गए समान नागरिक संहिता (यूसीसी) कानून का उल्लेख करते हुए कहा कि यह कानून अल्पसंख्यक महिलाओं के अधिकारों की सुरक्षा और सशक्तिकरण की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम है। फरजाना बेगम ने कहा माननीय मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी अल्पसंख्यक महिलाओं के लिए संरक्षक के समान हैं तथा धामी सरकार सदैव बहनों के सम्मान, सुरक्षा और आत्मनिर्भरता के लिए प्रतिबद्ध होकर कार्य कर रही है।
फरजाना बेगम जी ने माननीय मुख्यमंत्री जी का कार्यक्रम में उपस्थित होने हेतु हृदय से आभार एवं धन्यवाद व्यक्त किया
इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में हेमकुंड ट्रस्ट के अध्यक्ष श्री नरेंद्र सिंह बिंद्रा जी एवं पूर्व अल्पसंख्यक आयोग अध्यक्ष श्री आर. के. जैन जी की गरिमामयी उपस्थिति रही।
कार्यक्रम में आयोग के समस्त सम्मानित सदस्यगणों के साथ-साथ वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष श्री शादाब शम्स जी, राज्य मंत्री श्री मनजीत सिंह जी, भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष श्री अनीस गोड जी तथा आयोग के सचिव श्री जगदीश सिंह रावत जी भी उपस्थित रहे।



