
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को डालनवाला पुलिस थाने का औचक निरीक्षण कर पुलिस व्यवस्था की जमीनी हकीकत परखी
सफाई व्यवस्था बदहाल मिलने और सीएम आगमन की सूचना के बावजूद एसएचओ मनोज मैनवाल के देर से थाने पहुंचने पर उन्हें लाइन हाजिर करने के निर्देश दिए गए।
निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने थाने के रजिस्टर खंगाले, मौजूद आम लोगों से बातचीत की और उनकी शिकायतें गंभीरता से सुनीं।
सख्त संदेश—लापरवाही बर्दाश्त नहीं, व्यवस्था में सुधार जरूरी।



