19 Oct 2026, Mon

घने कोहरे के चलते यूपी–उत्तराखंड में आधा दर्जन यात्री व एक्सप्रेस ट्रेनें निरस्त

खबर शेयर करें-

घने कोहरे के चलते यूपी–उत्तराखंड में आधा दर्जन यात्री व एक्सप्रेस ट्रेनें निरस्त

 

वर्तमान में क्षेत्र में पड़ रही भारी से भारी सीत लहर तथा जबरदस्त कोहरे को देखते हुए आधा दर्जन से अधिक यात्री एवं एक्सप्रेस गाड़ियों को अगले एक माह के लिए निरस्त कर दिया है। रेलवे प्रशासन द्वारा यात्रियों की संरक्षा एवं सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए परिरचालनिक कारणों से 25 दिसंबर 2025 से 31 जनवरी, 2026 तक गाड़ियों का निरस्तीकरण निम्नवत् किया जायेगा।

निरस्तीकरण-
-55311 कासगंज-लालकुआं सवारी गाड़ी 25 दिसंबर 2025 से 31 जनवरी, 2026 तक निरस्त रहेगी।

-55309 लालकुआं-काशीपुर सवारी गाड़ी 25 दिसंबर 2025 से 31 जनवरी, 2026 तक निरस्त रहेगी।

-55305 काशीपुर-रामनगर सवारी गाड़ी 25 दिसंबर 2025 से 31 जनवरी, 2026 तक निरस्त रहेगी।

-55306 रामनगर-काशीपुर सवारी गाड़ी 25 दिसंबर 2025 से 31 जनवरी, 2026 तक निरस्त रहेगी।

-55310 काशीपुर-लालकुआं सवारी गाड़ी 25 दिसंबर 2025 से 31 जनवरी, 2026 तक निरस्त रहेगी।

-15062 लालकुआं-कासगंज एक्सप्रेस गाड़ी 25 दिसंबर 2025 से 31 जनवरी, 2026 तक निरस्त रहेगी।

Advertisement
Advertisement
Advertisement