21 Feb 2026, Sat

खबर शेयर करें-

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अंकिता भंडारी के माता-पिता से की मुलाकात

 

 

देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से आज मुख्यमंत्री आवास में स्वर्गीय अंकिता भंडारी के पिता वीरेंद्र सिंह भंडारी और माता सोनी देवी ने मुलाकात की। इस दौरान परिजनों ने अंकिता भंडारी प्रकरण से जुड़ी अपनी भावनाएं और बातें मुख्यमंत्री के सामने रखीं।

 

मुख्यमंत्री ने पूरे संवेदनशीलता के साथ उनकी बात सुनी और परिवार को भरोसा दिलाया कि राज्य सरकार इस कठिन समय में उनके साथ मजबूती से खड़ी है। उन्होंने कहा कि इस मामले में न्याय सुनिश्चित करना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

 

मुख्यमंत्री ने यह भी आश्वासन दिया कि पीड़ित परिवार को हर संभव सहयोग दिया जाएगा और उनकी मांगों पर सकारात्मक कार्रवाई की जाएगी। सरकार की ओर से यह स्पष्ट किया गया कि न्याय प्रक्रिया में किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं बरती जाएगी।