19 Oct 2026, Mon

उर्मिला सनावर एसआईटी के सामने पेश, पूछताछ के बाद दिए अहम बयान

खबर शेयर करें-

अभिनेत्री उर्मिला सनावर एसआईटी के सामने पेश, पूछताछ के बाद दिए अहम बयान

 

Haridwar अंकिता भंडारी हत्याकांड से जुड़े विवादित दावों और ब्लैकमेलिंग के आरोपों के मामलों में कई नोटिस और गैर-जमानती वारंट जारी होने के बाद अभिनेत्री उर्मिला सनावर गुरुवार को हरिद्वार एसआईटी के समक्ष पेश हुईं। एसआईटी ने उनसे लंबी पूछताछ की और मामले से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर जानकारी जुटाई।

 

पूछताछ के बाद मीडिया से बातचीत में अभिनेत्री उर्मिला सनावर ने कहा कि उन्होंने एसआईटी के सभी सवालों के जवाब दिए हैं और अपने पास मौजूद सभी सबूत जांच टीम को सौंप दिए हैं। उन्होंने दावा किया कि इस प्रकरण से जुड़े शेष सबूत सुरेश राठौर और दुष्यंत गौतम के पास हैं। उर्मिला ने दोनों के बारे में टिप्पणी करते हुए कहा कि वे लंबे समय से एक-दूसरे के करीबी रहे हैं।

 

उर्मिला सनावर ने कहा कि वह अंकिता भंडारी के परिवार के साथ मजबूती से खड़ी हैं। अंकिता पूरे देश की बेटी है। पूरे उत्तराखंड को उसके लिए न्याय की उम्मीद है और मैं उस उम्मीद पर खरा उतरने का प्रयास करूंगी।

 

उन्होंने यह भी कहा कि अंकिता को न्याय दिलाने की लड़ाई में वह पीछे नहीं हटेंगी और सच सामने लाने के लिए हर संभव सहयोग करेंगी। उर्मिला के इन बयानों के बाद यह मामला एक बार फिर चर्चा में आ गया है और एसआईटी की जांच पर सबकी नजरें टिकी हुई हैं।

Advertisement
Advertisement
Advertisement