20 Oct 2026, Tue

स्वामी विवेकानंद जी की जयंती पर रूद्रपुर में आयोजित होगी स्वदेशी संकल्प दौड़

खबर शेयर करें-

स्वामी विवेकानंद जी की जयंती पर रूद्रपुर में आयोजित होगी स्वदेशी संकल्प दौड़

 

रूद्रपुर। स्वामी विवेकानंद जी की जयंती के अवसर पर 12 जनवरी को रूद्रपुर में आयोजित होने वाली स्वदेशी संकल्प दौड़ कार्यक्रम के निमित्त आज युवा मोर्चा द्वारा जिला मुख्यालय रूद्रपुर में एक बैठक का आयोजन किया गया।

बैठक में भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष विपिन सिंह गहलौत की अध्यक्षता में कार्यक्रम की रूपरेखा, प्रचार-प्रसार एवं व्यवस्थाओं को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। जिलाध्यक्ष ने बताया कि स्वदेशी संकल्प दौड़ का उद्देश्य युवाओं में राष्ट्रभक्ति, आत्मनिर्भरता तथा स्वदेशी के प्रति जागरूकता को बढ़ावा देना है, साथ ही भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा समाज में सकारात्मक संदेश देना है।

बैठक में उपस्थित युवाओं से कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु अधिक से अधिक सहभागिता सुनिश्चित करने का आह्वान किया गया। उन्होंने कहा कि रूद्रपुर के युवाओं की सक्रिय भागीदारी से यह आयोजन प्रेरणास्पद और ऐतिहासिक बनेगा।

बैठक में युवा मोर्चा के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में युवा उपस्थित रहे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement