
हल्द्वानी- किसान आत्महत्या केस…इन 26 लोगों पर एफआईआर, जानिए क्या हैं आरोप
हल्द्वानी में किसान सुखवंत सिंह आत्महत्या मामले में बड़ा अपडेट आया है। मृतक के परिजनों ने काशीपुर थाना आईटीआई में 26 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। मृतक के भाई परविंदर सिंह ने आरोप लगाया है कि आरोपियों की मानसिक और शारीरिक प्रताड़ना से तंग आकर उसके भाई सुखवंत सिंह ने आत्महत्या की।
सुखवंत सिंह ने 10 जनवरी को हल्द्वानी के एक होटल में आत्महत्या कर ली थी। आत्महत्या से पहले उन्होंने एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया था, जिसमें उन्होंने कई प्रॉपर्टी डीलर और उधम सिंह नगर जिले के कुछ पुलिस अधिकारियों पर उत्पीड़न का आरोप लगाया था। परविंदर सिंह ने बताया कि उनके भाई ने बक्सौरा कुंडा निवासी बलवंत सिंह उर्फ काला और कुलवंत सिंह से 7 एकड़ जमीन खरीदी थी, लेकिन आरोपियों ने जमीन की रजिस्ट्री नहीं की और पैसे वापस नहीं किए।
परविंदर सिंह ने आरोप लगाया है कि आरोपियों ने जमीन खरीद के नाम पर 3 करोड़ 82 लाख रुपये हड़प लिए, लेकिन न तो जमीन की रजिस्ट्री कराई और न ही पैसे वापस किए। तहरीर के आधार पर अमरजीत सिंह, दिव्या, रविंद्र कौर, लवप्रीत कौर, कुलविंदर उर्फ जस्सी, हरदीप कौर, आशीष चौहान, गिरिवर सिंह, महिपाल सिंह, शिवेंद्र सिंह, विमल, विमल की पत्नी, देवेंद्र, राजेंद्र, गुरप्रेम सिंह, जगपाल सिंह, जगवीर राय, मनप्रीत कलसी, अमित, मोहित, सुखवंत सिंह पन्नू, वीरपाल सिंह पन्नू, बलवंत सिंह बक्सौरा, विजेंद्र, पूजा निवासी थाना आईटीआई उधम सिंह नगर और जहीर निवासी गड्ढा कॉलोनी काशीपुर के खिलाफ धारा 108, 318(4) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया है।



