20 Oct 2026, Tue

स्वामी विवेकानंद जी को महापौर विकास शर्मा ने दी श्रद्धांजलि

खबर शेयर करें-

राष्ट्रीय युवा दिवस पर रुद्रपुर राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में स्वामी विवेकानंद जी को महापौर विकास शर्मा ने दी श्रद्धांजलि

 

 

रुद्रपुर। राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर आज रुद्रपुर के महापौर श्री विकास शर्मा जी ने रुद्रपुर स्थित राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय (डिग्री कॉलेज) पहुंचकर युवाओं के प्रेरणा स्रोत, महान दूरदृष्टा एवं युग प्रवर्तक स्वामी विवेकानंद जी की जयंती पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य महोदय, शिक्षकगण, वरिष्ठ नेता श्री सुरेश कोली जी, मंडल अध्यक्ष श्री मुकेश पाल जी, पार्षद श्री राधे शर्मा जी एवं छात्र संघ के पदाधिकारी व विद्यार्थीगण उपस्थित रहे।

महापौर श्री विकास शर्मा जी ने स्वामी विवेकानंद जी के विचारों को स्मरण करते हुए कहा कि स्वामी जी ने युवाओं को आत्मविश्वास, राष्ट्रभक्ति और सेवा के मार्ग पर चलने की प्रेरणा दी। उनका संदेश आज भी उतना ही प्रासंगिक है और युवाओं को देश के सर्वांगीण विकास में अग्रणी भूमिका निभाने के लिए प्रेरित करता है।

महापौर जी ने कहा कि राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर हम सभी को स्वामी विवेकानंद जी के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाते हुए एक विकसित, सशक्त और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण का संकल्प लेना चाहिए। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी लोगों ने स्वामी विवेकानंद जी के आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।

Advertisement
Advertisement
Advertisement