
रुद्रपुर । मकर संक्रांति के पावन अवसर पर गुरुद्वारा मेहर सिंह में धार्मिक दीवान और विशेष कार्यक्रम का आयोजन
इस दौरान गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल की उपस्थिति पर उन्हें गुरुघर का आशीर्वाद स्वरूप सरोपा भेंट कर सम्मानित किया। कार्यक्रम में शिरकत करते हुए पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने कहा कि गुरुओं द्वारा दिऽाया गया सेवा और बलिदान का मार्ग ही हमें समाज की सच्ची सेवा की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि मकर संक्रांति का पर्व नई ऊर्जा और सकारात्मकता का प्रतीक है। गुरुद्वारे जैसी पवित्र जगह पर आकर आत्मिक शांति का अनुभव होता है। ठुकराल ने प्रबंधक कमेटी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे सदैव समाज के हर वर्ग की सेवा के लिए तत्पर रहेंगे। इस अवसर पर गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के पदाधिकारियों और क्षेत्र के गणमान्य लोगों ने भी पर्व की शुभकामनाएं साझा कीं। कार्यक्रम में प्रधान कंवल जीत सिंह, ग्राम प्रधान काल सिंह, जसवंत सिंह, जोगेन्द्र सिंह, नरेन्द्र सिंह, प्रीतम सिंह, गुरचरन सिंह, ललित सिंह बिष्ट, वीरेन्द्र सिंह, बूड़ सिंह, अजय नारायण सिंह, जसपाल सिंह, मलकीत सिंह, सूबेदार जरनैल सिंह, बलविंदर सिंह बबलू, बचन सिंह और पाल सिंह सहित बड़ी संख्या में संगत मौजूद रही



