19 Oct 2026, Mon

पिथौरागढ़ जिले से एक बेहद चिंताजनक तस्वीर सामने आई

खबर शेयर करें-

उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले से एक बेहद चिंताजनक तस्वीर सामने आई है, जहां आमतौर पर जनवरी महीने में बर्फ की मोटी चादर से ढका रहने वाला पवित्र ॐ पर्वत इस बार लगभग बर्फविहीन नजर आ रहा है।

 

करीब 15 हजार 700 फीट की ऊंचाई पर स्थित ॐ पर्वत, जो अपनी प्राकृतिक बर्फीली संरचना और धार्मिक महत्व के लिए जाना जाता है, इस बार जनवरी के महीने में काला पड़ता दिखाई दे रहा है। ऊंचे हिमालयी क्षेत्रों में पर्याप्त बर्फबारी न होने के कारण पर्वत का अधिकांश हिस्सा बर्फ से वंचित रह गया है।

वैज्ञानिक और पर्यावरण विशेषज्ञ इसे जलवायु परिवर्तन का गंभीर संकेत मान रहे हैं। गौरतलब है कि इससे पहले अगस्त और सितंबर 2025 के दौरान भी ॐ पर्वत का बर्फविहीन होना लोगों के लिए हैरानी का विषय बना था। लेकिन अब सर्दियों के चरम महीने जनवरी में भी बर्फ का न होना चिंता को और बढ़ा रहा है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि बीते वर्षों में इस समय तक पर्वत पूरी तरह बर्फ से ढका रहता था, लेकिन इस बार मौसम का यह असामान्य व्यवहार भविष्य के लिए खतरे की घंटी है।

ॐ पर्वत पर बर्फ की कमी न केवल धार्मिक और प्राकृतिक संतुलन के लिए चिंता का विषय है, बल्कि यह हिमालयी क्षेत्र में बदलते मौसम और ग्लोबल वार्मिंग की गंभीर चेतावनी भी देता है।

#Uttarakhand #OmParvat #ClimateChange #Snowfall #Pithoragarh

Advertisement
Advertisement
Advertisement