22 Feb 2026, Sun

रानीखेत महाविद्यालय के प्रोफेसरों ने बढ़ाया मान, आईआईएससी बेंगलुरु प्रशिक्षण में किया उत्कृष्ट प्रदर्शन

खबर शेयर करें-

रानीखेत महाविद्यालय के प्रोफेसरों ने बढ़ाया मान, आईआईएससी बेंगलुरु प्रशिक्षण में किया उत्कृष्ट प्रदर्शन

 

 

रानीखेत। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय रानीखेत के लिए गौरव का विषय है कि महाविद्यालय के दो प्राध्यापकों का चयन उत्तराखंड सरकार द्वारा प्रतिष्ठित आई.आई.एस.सी. (इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस) बेंगलुरु में आयोजित विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम के लिए किया गया।

 

महाविद्यालय के भौतिक विज्ञान विभाग की डॉ. किरन पंत तथा जंतु विज्ञान विभाग की डॉ. अपूर्वा जोशी ने 28 दिसंबर 2025 से 12 जनवरी 2026 तक चले इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। प्रशिक्षण में जाने से पूर्व उत्तराखंड के विभिन्न महाविद्यालयों से चयनित कुल 89 प्राध्यापकों के साथ देहरादून में उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत द्वारा संवाद भी किया गया।

 

आईआईएससी बेंगलुरु में आयोजित इस उन्नत प्रशिक्षण को दोनों प्राध्यापकों ने सफलतापूर्वक पूर्ण किया। प्रशिक्षण के दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए डॉ. अपूर्वा जोशी को बेस्ट परफॉर्मर तथा डॉ. किरन पंत को बेस्ट प्रोजेक्ट की ट्रॉफी से सम्मानित किया गया।

 

इस उपलब्धि पर राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय रानीखेत के प्राचार्य प्रो. पुष्पेश पांडे ने दोनों प्राध्यापकों को हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि इस प्रकार की उपलब्धियां न केवल महाविद्यालय बल्कि पूरे क्षेत्र के लिए गर्व का विषय हैं।