20 Oct 2026, Tue

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी ने भारतीय जनता पार्टी के नवनिर्वाचित राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन जी से शिष्टाचार भेंट

खबर शेयर करें-

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी ने भारतीय जनता पार्टी के नवनिर्वाचित राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन जी से शिष्टाचार भेंट कर उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं। मुख्यमंत्री जी ने कहा कि नितिन नवीन जी को यह महत्वपूर्ण दायित्व मिलना उनके संगठनात्मक कौशल, सतत परिश्रम एवं पार्टी के प्रति निष्ठा का प्रतीक है।

मुख्यमंत्री श्री धामी जी ने इस अवसर पर कहा कि नितिन नवीन जी एक अनुभवी, कर्मठ एवं दूरदर्शी नेता हैं, जिनके कुशल नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी संगठन नई ऊँचाइयों को छुएगा। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि उनके मार्गदर्शन में पार्टी देशभर में संगठनात्मक रूप से और अधिक मजबूत होगी तथा सेवा, सुशासन और विकास के अपने संकल्प को और प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाएगी।

मुख्यमंत्री जी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी राष्ट्रहित, सांस्कृतिक मूल्यों एवं अंत्योदय के सिद्धांत पर आधारित राजनीति करने वाली विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है। नवनिर्वाचित राष्ट्रीय अध्यक्ष के नेतृत्व में पार्टी संगठन नई ऊर्जा, नई दिशा और नए कीर्तिमान स्थापित करेगा। साथ ही, प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में चल रही जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुँचाने में संगठन और अधिक सशक्त भूमिका निभाएगा।

मुख्यमंत्री श्री धामी जी ने आशा व्यक्त की कि नितिन नवीन जी के नेतृत्व में युवाओं, महिलाओं और समाज के सभी वर्गों की सहभागिता और बढ़ेगी तथा पार्टी का जनाधार और अधिक विस्तृत होगा। उन्होंने नवनिर्वाचित राष्ट्रीय अध्यक्ष के सफल, प्रभावशाली एवं प्रेरणादायी कार्यकाल की कामना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभेच्छाएँ प्रकट कीं।

 

 

जारीकर्ता

जिला मीडिया संयोजक

Advertisement
Advertisement
Advertisement