22 Feb 2026, Sun

दिल्ली में कांग्रेस शीर्ष नेतृत्व की अहम बैठक, उत्तराखंड के ज्वलंत मुद्दों पर मंथन 

खबर शेयर करें-

दिल्ली में कांग्रेस शीर्ष नेतृत्व की अहम बैठक, उत्तराखंड के ज्वलंत मुद्दों पर मंथन

 

कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और वरिष्ठ नेता राहुल गांधी के नेतृत्व में दिल्ली में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें उत्तराखंड से जुड़े ज्वलंत मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में उत्तराखंड कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल, नेता प्रतिपक्ष करण माहरा, पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत समेत कई वरिष्ठ नेता और पदाधिकारी शामिल हुए।

 

बैठक के दौरान उत्तराखंड की वर्तमान राजनीतिक स्थिति, जनसरोकारों, बढ़ती बेरोजगारी, पलायन, महंगाई, कानून-व्यवस्था और विकास से जुड़े विषयों पर गहन मंथन किया गया। नेताओं ने प्रदेश की जमीनी हकीकत से शीर्ष नेतृत्व को अवगत कराया और जनता से जुड़े मुद्दों को मजबूती से उठाने पर जोर दिया।

 

कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व ने उत्तराखंड की जनता की आवाज को राष्ट्रीय स्तर पर प्रभावी ढंग से उठाने और संगठन को और अधिक सशक्त व सक्रिय बनाने के लिए स्पष्ट दिशा-निर्देश दिए। साथ ही आगामी राजनीतिक रणनीति और संगठनात्मक मजबूती को लेकर भी अहम सुझाव साझा किए गए।

 

बैठक में यह संकल्प लिया गया कि कांग्रेस पार्टी उत्तराखंड में जनता से जुड़े मुद्दों को लेकर सड़क से लेकर सदन तक संघर्ष जारी रखेगी।

 

#Uttarakhand #Congress #RahulGandhi #MallikarjunKharge #GaneshGodiyal