19 Oct 2026, Mon

नशा तस्करों का पुलिस टीम पर हमला, हेड कांस्टेबल घायल

खबर शेयर करें-

रुद्रपुर: नशा तस्करों का पुलिस टीम पर हमला, हेड कांस्टेबल घायल

 

रुद्रपुर:ऊधम सिंह नगर मुख्यालय रुद्रपुर में नशा तस्करों ने कार्रवाई करने पहुंची पुलिस टीम पर पथराव कर दिया, जिसमें एक हेड कांस्टेबल घायल हो गया। घायल पुलिसकर्मी को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, कोतवाली क्षेत्र के सुभाष कॉलोनी में स्मैक (हेरोइन) की सप्लाई की सूचना पर एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF) की टीम दबिश देने पहुंची थी। जैसे ही टीम मौके पर पहुंची, तस्करों ने अचानक ईंट-पत्थर बरसाने शुरू कर दिए।पथराव के दौरान हेड कांस्टेबल भुवन पांडेय के सिर में ईंट लगने से वह घायल हो गए।

उन्हें तत्काल जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। घटना के बाद पुलिस ने मौके पर भारी फोर्स तैनात कर दी है।पुलिस द्वारा आरोपी के घर की सघन तलाशी ली गई है और तस्करों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।सूत्रों के अनुसार, एएनटीएफ टीम को मुखबिर से सूचना मिली थी कि सुभाष कॉलोनी क्षेत्र में स्मैक की खेप सप्लाई होने वाली है, जिसके आधार पर यह कार्रवाई की गई थी।

Advertisement
Advertisement
Advertisement