21 Feb 2026, Sat

मोहम्मद दीपक’ के नाम से देशभर में चर्चित कोटद्वार के दीपक कुमार होंगे MYOI से सम्मानित

खबर शेयर करें-

‘मोहम्मद दीपक’ के नाम से देशभर में चर्चित कोटद्वार के दीपक कुमार होंगे MYOI से सम्मानित

कोटद्वार। पूरे देश में ‘मोहम्मद दीपक’ के नाम से पहचान बनाने वाले कोटद्वार निवासी युवा दीपक कुमार को MYOI (मायॉय) की ओर से सम्मानित किया जाएगा। इस संबंध में जानकारी उनके साथी एवं वरिष्ठ पत्रकार सुधांशु थपलियाल ने दी।
उन्होंने बताया कि समाज में आपसी सद्भाव, भाईचारे और मानवीय मूल्यों को बढ़ावा देने में दीपक कुमार के उल्लेखनीय योगदान को देखते हुए उनका चयन इस सम्मान के लिए किया गया है। दीपक की पहल और सकारात्मक सोच ने देशभर में सामाजिक एकता का मजबूत संदेश दिया है, जिसकी व्यापक सराहना हो रही है।
MYOI द्वारा दिया जाने वाला यह सम्मान समाज में सकारात्मक बदलाव लाने वाले युवाओं को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से प्रदान किया जाता है।