21 Feb 2026, Sat

उत्तराखंड सब जूनियर सेपक टाकरा टीम का चयन ट्रायल 05 फरवरी 2026 को हुआ संपन्न.

खबर शेयर करें-

उत्तराखंड सब जूनियर सेपक टाकरा टीम का चयन ट्रायल 05 फरवरी 2026 को हुआ संपन्न.

सेपक टाकरा फेडरेशन ऑफ इंडिया के तत्वावधान में आयोजित होने वाली 28 वी सब जूनियर सेपक टाकरा(बालक/बालिका) राष्ट्रीय चैंपियनशिप जो रांची,झारखंड में दिनांक 23 से 27 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली है के लिए आज दिनाँक 05 फरवरी 2026 को द सेपक टाकरा एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड के तत्वाधान में उत्तराखंड जूनियर(बालक/बालिका) सेपक टाकरा टीम के चयन हेतु ट्रायल का आयोजन कराया गया जिसमें विभिन्न जनपदों से 40 खिलाड़ियों ने ट्रायल हेतु प्रतिभाग किया.चयन ट्रायल प्रक्रिया में विभिन्न जनपदों के खिलाड़ियों के मध्य मैच एवं उनकी तकनीकी परीक्षण का आयोजन कर चयन ट्रायल को संपन्न कराया गया. चयन ट्रायल के अवसर पर आज के मुख्य अतिथि लगोरी संगठन उत्तराखंड के अध्यक्ष एडवोकेट जिला बार एसोसिएशन उधम सिंह नगर ने सभी खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर चयन प्रक्रिया का शुभारंभ किया उन्होंने इस खेल के खिलाड़ियों की प्रशंसा करते हुए कहा कि इस खेल को हर व्यक्ति नहीं खेल सकता है उक्त खेल में बहुत चंचलता चपलता और शक्ति की आवश्यकता है उन्होंने आने वाली प्रतियोगिताओं के लिए सभी खिलाड़ियों और आयोजकों को शुभकामनाएं दी उक्त चयन ट्रायल में चयनकर्ता के रूप में जिला ओलंपिक संघ उधम सिंह नगर के अध्यक्ष एवं राष्ट्रीय सेपक टकरा खिलाड़ी डॉ. नागेंद्र शर्मा गौरव बेनीवाल काव्य मौर्य तेजस्वी कुमार राहुल जोशी शिवम नेगी सूरज ठाकुर शुभ श्रीवास्तव सहित अनेको राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी उपस्थित रहे. संघ के अध्यक्ष आर.पी शर्मा ने बताया की टीम की घोषणा सभी खिलाड़ियों के प्रपत्रों की जांच करने के उपरांत की जाएगी. चेन्नई टीम का 10 देसी प्रशिक्षण शिविर आयोजित कर राष्ट्रीय प्रतियोगिता हेतु टीम को भेजा जाएगा