19 Oct 2026, Mon

उत्तराखंड में इन 11 जगह एंट्री पर वाहनों से लिया जा रहा ग्रीन सेस

खबर शेयर करें-

देहरादून : उत्तराखंड में इन 11 जगह एंट्री पर वाहनों से लिया जा रहा ग्रीन सेस

 

 

देहरादून। दूसरे राज्यों से उत्तराखंड आने वाले वाहनों से ग्रीन सेस की वसूली शुरू हो गई है। हरिद्वार के नारसन बॉर्डर पर ट्रायल सफल रहने के बाद हरिद्वार के साथ ही देहरादून व यूएसनगर में 11 जगह ग्रीन सेस लिया जाने लगा है। जल्द तीन और चेक पोस्टों पर इसकी शुरुआत होगी।

 

उत्तराखंड बॉर्डर पर वाहन रोके बिना ग्रीन सेस वसूलने वाला पहला राज्य बन गया है। ग्रीन सेस की वसूली के लिए परिवहन विभाग ने बॉर्डर की चेक पोस्टों के साथ राज्य में भी कई स्थानों पर ऑटोमैटिक नंबर प्लेट रिकग्निशन (एएनपीआर) कैमरे लगाए हैं। ऐसे 37 कैमरों के जरिए उत्तराखंड आने वाले बाहरी वाहनों के फॉस्टैग से ग्रीन सेस काटा जा रहा है। इससे उत्तराखंड को प्रतिदिन 18 लाख रुपये का राजस्व मिलने लगा है।

 

दूसरे राज्यों के वाहनों से नारसन, श्यामपुर, भगवानपुर, इमलीखेड़ा, रुद्रपुर, नादेही, सुतैया, तिमली, कुल्हाल, आशारोड़ी व धरमपुर में ग्रीन सेस लिया जाने लगा है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement