21 Feb 2026, Sat

महिलाओं के रोजगार हेतु ‘सी मार्ट’ स्थापना की घोषणा

खबर शेयर करें-

बजट चौपाल कार्यक्रम का सफल आयोजन – महिलाओं के रोजगार हेतु ‘सी मार्ट’ स्थापना की घोषणा

 

। शक्ति फार्म स्थित हरि मंदिर गुरुग्राम में आज बजट चौपाल कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम की मुख्य वक्ता महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती रुचि भट्ट चौहान रहीं। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि महिलाओं के रोजगार को बढ़ावा देने के उद्देश्य से बजट में ‘सी मार्ट’ की स्थापना का प्रावधान किया गया है, जिससे स्थानीय स्तर पर महिलाओं को स्वरोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध होंगे और उनकी आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होगी।

कार्यक्रम में महिला मोर्चा के जिला प्रभारी तरुण दत्ता जी, प्रदेश महामंत्री रश्मि रस्तोगी जी तथा कुमाऊ संयोजक अंजू भुड्डी जी विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष डॉ. विनीत सक्सेना ने की।

महिला मोर्चा की नगर अध्यक्ष मीनाक्षी विश्वास ने सभी अतिथियों का स्वागत किया। इस अवसर पर जिला सहसंयोजक प्रीति धीर, मंडल अध्यक्ष गोविंद ताकुरदार, दुग्ध संघ की अध्यक्ष श्रीमती प्रभा रावत, जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष गोपाल रावत, संजय बच्चा जी, प्रधान दिलीप मिस्त्री, जिला उपाध्यक्ष श्रीमती शिखा हालदार, गीता सरकार, बसंती पांडे, एनिमा हालदार, संजना मंडल, सोना मलिक, सुशीला, पुष्पा एवं पिंकी सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लिया और बजट में महिलाओं के हित में किए गए प्रावधानों पर विस्तार से चर्चा की गई। अंत में सभी ने महिलाओं के सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता के संकल्प को दोहराया।