
वेलेंटाइन डे…..नोएडा: कार में मिली युवक और युवती की डेडबॉडी, दोनों के सिर में लगी थी गोली
नोएडा में शनिवार दोपहर एक कार से एक लड़के और लड़की की डेडबॉडी बरामद की गई है. दोनों को गोली लगी हुई थी. जबकि कार का दरवाजा अंदर से बंद था.
वेलेंटाइन-डे पर दिल्ली से सटे नोएडा से सनसनीखेज खबर सामने आई है. यहां एक कार में एक लड़के और लड़की की लाश मिली है. दोनों को गोली लगी हुई है. सूचना लगते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई. लड़के के हाथ में पिस्टल थी. ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि लड़के ने पहले लड़की को गोली मारी. फिर खुद को भी गोली से उड़ा लिया.



