21 Feb 2026, Sat

भारत-पाकिस्तान मैच पर फिर सकता है पानी

खबर शेयर करें-

IND vs PAK Today Match Colombo Weather: भारत-पाकिस्तान मैच पर फिर सकता है पानी! मुकाबले से पहले कोलंबो में मौसम ने बदली करवट

 

 

IND vs PAK Today Match Colombo Weather Rain Prediction: टी20 वर्ल्ड कप में 15 फरवरी, रविवार को कोलंबो में भारत-पाकिस्‍तान के बीच होने वाले मुकाबले पर पानी फिर सकता है। क्योंकि, कोलंबो में 14 फरवरी को ही बारिश ने दस्तक दे दी। रविवार को भी भारी बारिश की आशंका है। श्रीलंका के मौसम विभाग ने पहले ही भविष्‍यवाणी कर दी है कि रविवार को बारिश होगी। इससे भारत-पाकिस्‍तान के बीच होने वाले मैच में खलल पड़ सकती है। अगर बारिश के कारण मैच रद होता है तो दोनों टीमों को 1-1 अंक मिलेगा।

 

हाई-वोल्टेज मुकाबले के लिए भारतीय टीम कोलंबो पहुंच गई है। मैच से पहले शनिवार को भारत और पाकिस्‍तान ने अभ्‍यास सेशन में हिस्सा लिया। पाकिस्तान की टीम ने दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक अभ्यास किया। वहीं, भारतीय टीम को शाम 6 बजे से रात 9 बजे तक प्रैक्टिस करनी थी। इसी दौरान रात में बारिश ने दस्तक दे दी। ग्राउंड स्टॉप ने मैदान को पूरी तरह से ठक दिया।

 

IND vs PAK Today Match Rain Updates: पिच पर बिछे कवर्स

पिच पर कवर्स बिछा दिए गए हैं। अगर बारिश रात भर हुई तो पिच से बॉलरों को मदद मिल सकती है। गेंद फंसकर आएगी और बल्लेबाजी करना मुश्किल हो सकता है। कोलंबो का ड्रेनिंग सिस्टम बहुत फेमस है। ग्राउंड्स स्टॉफ तेजी से मैदान से पानी बाहर निकालते हैं और कुछ ही देरी में मैदान को खेलने लायक बना देते हैं।

 

IND vs PAK Today Match Rain Prediction: मैच में बारिश की संभावना

बीबीसी वेदर पूर्वानुमान के अनुसार, पूरे दिन बारिश होने की संभावना है। मैच से पहले के पांच घंटों में बारिश की संभावना 40 से 48 प्रतिशत है, लेकिन टॉस के समय शाम 6:30 बजे यह बढ़कर 57 प्रतिशत हो जाएगी। इसके बाद शाम 7:30 से 11:30 बजे तक बारिश की संभावना घटकर 40 से 18 प्रतिशत के बीच रह जाएगी। पूरे दिन आसमान पर बादल छाए रहेंगे।

 

Accuweather के अनुसार, मैच शुरू होने के निर्धारित समय के करीब मौसम काफी बेहतर हो सकता है। दोपहर 1 बजे बारिश की संभावना 59 प्रतिशत है, जो शाम 6 बजे तक लगभग 50 प्रतिशत के आसपास बनी रहती है, लेकिन मैच शुरू होने के एक घंटे बाद घटकर मात्र 9 प्रतिशत रह जाती है। दिन के बाकी समय में बारिश की संभावना 10 प्रतिशत से कम रहती है। आसमान पर बादल छाए रहेंगे।

 

IND vs PAK Today Match Timing: शाम को खेला जाएगा मुकाबला

 

भारत और पाकिस्‍तान के बीच मुकाबला शाम 7 बजे शुरू होगा। टॉस 6:30 बजे होगा। टी20 विश्‍व कप में भारतीय टीम पाकिस्‍तान पर भारी पड़ती है। दोनों टीमों के बीच टूर्नामेंट में 8 बार भिड़ंत हुई है। इस दौरान पाकिस्‍तान को 1 बार ही जीत नसीब हुई है। टीम इंडिया ने 7 बार बाजी मारी है। फैंस पूरा मैच होने की उम्मीद कर रहे हैं। अगर बारिश नहीं हुई तो एक रोमांचक मुकाबला देखने को मिल सकता है।