
कुमाऊं विश्वविद्यालय अंतर महाविद्यालय सेपक टाकरा महिला प्रतियोगिता 2025-26 का शुभारंभ.
कुमाऊं विश्वविद्यालय अंतर महाविद्यालय सेपक टाकरा महिला प्रतियोगिता 2025-26 का आयोजन आज दिनांक 16 फरवरी 2026 को यूनिटी लॉ कॉलेज रुद्रपुर के द्वारा श्री मनोज सरकार स्पोर्ट्स स्टेडियम रुद्रपुर के शिवालिक हाल में कराया गया. डॉ नागेंद्र शर्मा ने बताया उक्त प्रतियोगिता में कुमाऊं विश्वविद्यालय के राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय रुद्रपुर,राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय हल्द्वानी तथा राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय काशीपुर की पुरुष वर्ग की टीमों ने प्रतिभाग किया.उक्त प्रतियोगिता का शुभारंभ डॉ नागेंद्र शर्मा तथा यूनिटी लॉ कॉलेज के प्राचार्य डॉक्टर कुंदन राठौर के द्वारा किया गया. उक्त प्रतियोगिता में रेगु तथा डबल्स इवेंट में प्रतिभागियों द्वारा प्रतिभाग किया गया. उक्त प्रतियोगिता के रेगु इवेंट में राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय काशीपुर प्रथम तथा राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय रुद्रपुर दूसरे स्थान पर रही तथा डबल्स इवेंट में राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय हल्द्वानी प्रथम तथा राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय रुद्रपुर दूसरे स्थान पर रही. इस प्रतियोगिता में ओवर ऑल राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय काशीपुर विजेता तथा राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय रुद्रपुर उपविजेता रहीं. उक्त प्रतियोगिता में निर्णायक के रूप में सावन मेहरोत्रा, प्रगति दुमका तथा श्वेता भाकुनी रहे. प्रतियोगिता का समापन क्रीड़ा अधिकारी कुमाऊं विश्वविद्यालय डॉ. संतोष कुमार तथा डॉ नागेंद्र शर्मा द्वारा विजेता तथा उप विजेता खिलाड़ियों को मेडल तथा ट्रॉफी देकर किया गया. क्रीड़ा अधिकारी कुमाऊं विश्वविद्यालय डॉक्टर संतोष कुमार द्वारा बताया गया कि उक्त प्रतियोगिता से टीम का चयन कर लिया गया है जो आगामी अखिल भारतीय अंतर विश्वविद्यालय सेपक टाकरा प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने असम विश्वविद्यालय,असम जाएगी. उक्त अवसर पर डॉ. राजेश कुमार,डॉ. सुदर्शन कुमार,डॉ.उमेश जोशी, डॉ संजय चंदोला,एडवोकेट धर्मेंद्र शर्मा आदि उपस्थित रहे.



