21 Feb 2026, Sat

ऑक्सीजन सिलेंडर और गर्म कपड़े लेकर MLA हॉस्टल पहुंचे भू-कानून संघर्ष समिति, मांगा इस्तीफा

खबर शेयर करें-

ऑक्सीजन सिलेंडर और गर्म कपड़े लेकर MLA हॉस्टल पहुंचे भू-कानून संघर्ष समिति, मांगा इस्तीफा

 

 

उत्तराखंड,गैरसैंण में ऑक्सीजन की कमी वाले बयान पर अब राजनीति शुरू हो गई है। शनिवार को मूल निवास भू कानून संघर्ष समिति के प्रतिनिधि ऑक्सीजन सिलेंडर और गर्म कपड़े लेकर विधायक हॉस्टल पहुंचे। वहां उन्होंने सांकेतिक विरोध प्रदर्शन किया।

 

ऑक्सीजन सिलेंडर और गर्म कपड़े लेकर MLA हॉस्टल पहुंचे मूल निवास समिति

 

मूल निवास संघर्ष समिति के संयोजक लूशुन टोडरिया ने कहा कि जिस तरह से पहाड़ के दुर्गम क्षेत्र से आने वाले विधायक दिलीप सिंह रावत भराड़ीसैंण में ऑक्सीजन की कमी की बात कर रहे हैं, वह बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है। पहाड़ की जनता ने जिसे विधायक बनाके भेजा है वह लोग ऐसे बयान देंगे तो यह पूरे उत्तराखंड का अपमान है। टोडरिया ने कहा कि जिन विधायकों से जनता गैरसैंण के पक्ष में बात करने की उम्मीद करती है अगर वही ऐसे बयान देंगे तो उनका पुरजोर विरोध होगा।

 

विधायक से की इस्तीफे की मांग

समिति के सचिव राकेश नेगी ने कहा कि अगर विधायक दिलीप सिंह रावत को एक पर्वतीय राज्य में ऑक्सीजन की कमी और ठंड लग रही है तो उन्हें तत्काल प्रभाव से इस्तीफा देना चाहिए और घर में आराम करना चाहिए। समिति का कहना है कि गैरसैंण उत्तराखंड की आत्मा है और गैरसैंण का अपमान राज्य आंदोलनकारियों का अपमान है। विधायक को इस अपमान के लिए तत्काल प्रभाव से उत्तराखंड की जनता से माफी मांगनी चाहिए।