1 Mar 2026, Sun

कुमाऊं विश्वविद्यालय नैनीताल की वुडबॉल टीम ने जीता स्वर्ण एवं कास्य पदक.

खबर शेयर करें-

कुमाऊं विश्वविद्यालय नैनीताल की वुडबॉल टीम ने जीता स्वर्ण एवं कास्य पदक.

 

दिनाँक 22 से 27 फरवरी 2026 तक मध्यांचल प्रोफेशनल विश्विद्यालय,भोपाल द्वारा आयोजित अखिल भारतीय अन्तर विश्वविद्यालय वुडबॉल महिला पुरुष प्रतियोगिता 2025-26 में कुमाऊँ विश्विद्यालय नैनीताल के खिलाड़ियों द्वारा एक स्वर्ण एवं एक कास्य पदक हासिल किया.क्रीड़ा अधिकारी कुमाऊं विश्वविद्यालय नैनीताल डॉ. संतोष कुमार द्वारा बताया गया कि प्रतियोगिता से पूर्व प्रशिक्षण शिविर के पश्चात कुमाऊँ विश्विद्यालय की महिला एवं पुरुष वर्ग की टीम द्वारा अखिल भारतीय अन्तर विश्विद्यालय वुडबॉल प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर महिला डबल इवेंट में गरिमा राणा एवं प्रिया पडियार द्वारा स्वर्ण एवं पुरुष मिक्स डबल इवेंट में राजा सिंह एवं आस्था भोरे द्वारा कास्य पदक हासिल किया.इस टीम में 8 महिला एवं 8 पुरुष वर्ग के खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया.टीम के साथ डॉ.नागेन्द्र शर्मा,लोकेश पाण्डेय,श्वेता भाकुनी एवं योगेश पांडेय सम्मलित रहे.डॉ. नागेन्द्र शर्मा सि.ई.ओ. वुडबॉल एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड द्वारा बताया गया कि पूर्व में भी वुडबॉल खेल में कुमाऊँ विश्विद्यालय एवं उत्तराखण्ड के खिलाड़ियों द्वारा राष्टीय प्रतियोगिताओं में कई पदक अर्जित किए गए है.कुमाऊँ विश्विद्यालय की टीम के उत्कृष्ट प्रदर्शन एवं जीत के अवसर पर कुलपति कुमाऊँ विश्विद्यालय प्रोफेसर दीवान सिंह रावत,कुलसचिव डॉ. मंगल सिंह मंदरवाल,प्राचार्य राजकीय महाविद्यालय रुद्रपुर प्रोफेसर ए.एन.सिंह तथा प्राचार्य राजकीय महाविद्यालय हल्द्वानी प्रोफेसर एन.एस.बनकोटि एवं अन्य लोगों द्वारा टीम को जीत की शुभकामनाएं प्रेषित की.