
युवक ने धारदार ब्लेड से गला रेतकर कर ली आत्महत्या
खटीमा। यहां भूड़ क्षेत्र में एक युवक द्वारा धारदार ब्लेड से गला रेतकर आत्महत्या करली। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है।
जानकारी के अनुसार, भूड़ निवासी दीपक सिंह (29) पुत्र बहादुर सिंह ने सोमवार अपराह्न अपने घर के बाथरूम में खुद को बंद कर लिया और धारदार ब्लेड से अपना गला काट लिया। गंभीर रूप से घायल होने के बाद वह बाथरूम के बाहर गैलरी में गिर पड़ा।
एसएसपी ने दिए सख्त सुरक्षा इंतजामों के निर्देश
घटना के दौरान घर में मौजूद उसके बड़े भाई ने जब उसे लहूलुहान हालत में देखा तो शोर मचा दिया। इसके बाद तत्काल 108 एंबुलेंस सेवा और पुलिस के टोल फ्री नंबर 112 पर सूचना दी गई। मौके पर पहुंची एंबुलेंस से युवक को उप जिला चिकित्सालय ले जाया गया, जहां चिकित्सक डॉ. मनी पुनियानी ने उसे मृत घोषित कर दिया।
अस्पताल की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया। इसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।
घटना की जानकारी मिलते ही क्षेत्राधिकारी विमल रावत, कोतवाल विजेंद्र शाह, एसआई किशोर पंत और भूपेंद्र सिंह रंसवाल मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने मौके को सुरक्षित कर फील्ड यूनिट को साक्ष्य संकलन के लिए बुलाया। जांच के दौरान बाथरूम में खून से सना एक ब्लेड बरामद हुआ है।
पुलिस के अनुसार, मृतक के बड़े भाई प्रकाश ने बताया कि दीपक ने सुबह छत से कूदकर भी आत्महत्या का प्रयास किया था।परिजनों ने बताया कि वह नशे का आदी व मानसिक रूप से भी अस्वस्थ चल रहा था।



