1 Mar 2026, Sun

किच्छा विधायक तिलक राज बेहड़ ने लोह पुरुष को किया माल्यार्पण

खबर शेयर करें-

देश की दोनों महान हस्तियों की प्रथम महिला प्रधानमंत्री स्वर्गीय इंदिरा गांधी जी की पूण्यतिथि व भारत के लौह पुरुष सरदार बल्लभ भाई जी की जयंती के उपलक्ष में सर्वप्रथम किच्छा विधायक तिलक राज बेहड़ ने किच्छा आवास विकास स्थित पटेल पार्क में समस्त साथियो के साथ पहुचकर सरदार बल्लभ भाई पटेल जी की मूर्ति पर मल्यार्पण कर उन्हें नमन करते हुए कहा कि देश के प्रति सरदार बल्लभ भाई पटेल जी के योगदान को भुलाया नहीं जा सकता है ,

 

जब भारत छोटी छोटी रियासतों में बटा हुआ था, पकिस्तान भारत से अलग हो चुका था तब देश को खंडित होने से बचाने के लिए और अखंड भारत बनाने में सरदार बल्लभ भाई पटेल जी ने अहम् भूमिका निभाई थी |
इसके पश्चात बेहड़ के आवास विकास स्थित कार्यालय में इंदिरा गांधी जी की पूण्यतिथि पर उनको श्रधान्जली दी गयी, इस मौके पर विधायक तिलक राज बेहड़ ने अपने साथीयो व कार्यकर्ताओं के साथ उनके चित्रों पर मालार्पण किया व फूल अर्पित कर उनको याद किया |
विधायक तिलक राज बेहड़ ने आयरन लेडी श्रीमती इंदिरा गाँधी जी को याद करते हुए कहा कि इंदिरा गांधी एक अजीम शख्यियत थीं। उनके भीतर गजब की राजनीतिक दूरदर्शिता थी। इंदिरा गांधी के बाद से अब तक देश को कोई महिला प्रधानमंत्री नहीं मिली। इंदिरा नारी शक्ति का बेमिसाल प्रतीक हैं। बतौर प्रधानमंत्री उनके दमदार फैसलों ने पूरे देश में क्रांति ला दी थी। पकिस्तान के दो टुकड़े भी इंदिरा गांधी जी ने ही कराया थे और देश विदेश की आतंकी ताकतों का उन्होंहे डटकर सामना किया और राष्टीय निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई |
इस मौके पर उपस्थित सभी कांग्रेस के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उनके चित्रों पर पुष्प अर्पित करते हुए उनको याद किया व उनसे प्रेरणा लेते हुए उनके पद्द चिन्हों पर चलने का प्रण किया |
इस दौरान निवर्तमान नगर पालिका अध्यक्ष दर्शन कोली,कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष भूपेन्द्र चौधरी,ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष गुड्डू तिवारी, ओम प्रकाश दुआ,दानिश मलिक, मोहम्मद आरिफ,लियाकत अंसारी,नजाकत खान,गुलशन सिन्धी,दलीप सिंह बिष्ट,हरभजन सिंह, सुनीता कश्यप,छोटेलाल कोली, प्रेमा भट्ट,,अशोक मित्रा, जीवन जोशी,गुरचरण सिंह,मिस्बाउल कुरैशी,मंगली प्रसाद,संतोष ठाकुर,आर रहमान, ,दलजीत कक्कड़,डिम्पल सिंह,नितिन शर्मा, आदि लोग उपस्थित रहे |