20 Oct 2026, Tue

आमने सामने की भिड़ंत में दो कारों के परखच्चे उड़े

खबर शेयर करें-

आमने सामने की भिड़ंत में दो कारों के परखच्चे उड़े

 

एयर बैग खुलने से दोनों कारों में सवार लोगों की बची जान

 

 

रूद्रपुर ,सिडकुल चौक पर दो कारों के मध्य हुई भिडन्त में दोनों कारों के परखच्चे उड़ गये। इस दौरान दोनों कारों के एयर बैग खुल जाने से उनमें सवार सभी यात्री सकुशल बच गये हालांकि कुछ को मामूली चोटें आई हैं। बताया जाता है कि कार संख्या यूपी 15 डीवी 8845 में सवार द्वारका दिल्ली निवासी लोग हल्द्वानी की ओर से दिल्ली की ओर जा रहे थे।

 

वहीं कार संख्या यूके 06 बीडी 0808 में सवार रूद्रपुर निवासी लोग सिडकुल चौक से घूमकर सड़क की दूसरी ओर जा रहे थे। दोनों कारों के तीव्र गति में होने के कारण दोनों कारों के चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख पाये और दोनों कारों की आपस में जोरदार भिडंत़ हो गईं। दुर्घटना के तत्काल बाद दोनों ही कारों में लगे सेफ्टी एयर बैग खुल गये।

 

जिससे उनमें सवार सभी लोग सुरक्षित बच गये। हालांकि कुछ लोगों को मामूली चोटें आई हैं। घटना की जानकारी मिलने पर सिडकुल चौकी पुलिस के साथ ही रूद्रपुर निवासी घायलों के परिजन आ पहुचे। जिन्हें उपचार के लिए जिला व निजी चिकित्सालय ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने उनकी हालत में सुधार बताया है। पुलिस ने क्रेन की मदद से दोनों क्षतिग्रस्त कारों को मुख्य मार्ग से हटाया।

Advertisement
Advertisement
Advertisement